Loading...
  [email protected]  |    +91 9460395916

Message From Principal

श्री मिश्रीलाल आदर्श इण्टर कॉलेज मीरपुर खास अलीगढ़ के प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालय की वेबसाइट के, दर्शकों का स्वागत करने में मुझे अत्यन्त प्रसन्नता एवं गर्व है। समय तेजी के साथ बदल रहा है। हमें बच्चों को भविष्य की चुनौतियों को लिए तैयार करना है। छात्र जीवन के विभिन्न स्तरों के। महत्त्व को समझने में विद्यालय जागरूक है, उनके भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार विद्यालय की शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का नियोजन करते हुए विद्यार्थियों की अन्तर्निहिति प्रतिभाओं का सम्पूर्ण विकास करने का लक्ष्य है। उनकी जिज्ञासाओं का सटीक मार्गदर्शन करते हुए उनमें सीखने की ललक पैदा करने के लिए भावुक एवं सुयोग्य शिक्षकों का समूह प्रतिबद्ध है। उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की पूर्ण कोशिश रहेगी। विभागीय अधिकारियों के निर्देशन एवं प्रबन्धक महोदय के परामर्श के तत्वावधान में विद्यार्थियों को व्यबहारकुशल, कर्मठ,सदाचरण वाले राष्ट्रभक्त सुयोग्य नागरिक बनाने में, मैं तहेदिल से प्रयास रत हूं। जय हिन्द!जय भारत!

श्री सोहनलाल
( प्रधानाचार्य )

Important Links